(Paper पेपर) आईबीपीएस IBPS लिपिकीय संवर्ग Clerk परीक्षा पेपर Exam Paper - तर्क शक्ति (Reasoning) "held on: 14-12-2013"

(Paper पेपर) आईबीपीस IBPS लिपिकीय संवर्ग Clerk परीक्षा पेपर Exam Paper - तर्क शक्ति (Reasoning) "held on:  14-12-2013"

निर्देश (1-5) : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक  अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

सात व्यक्ति- A, B, C, D, E, F तथा F-  एक सीधी पंक्ति में समान दूरी पर उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं, पर जरूरी नहीं है कि इसी क्रम में। उनमें से प्रत्येक का अलग-अलग व्यवसाय है यथा, अभिनेता, रिपोर्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक तथा चित्राकार, पर जरूरी नहीं है कि इसी क्रम में।
C के बाएं पांचवें स्थान पर  G बैठा है। G  के दाएं तीसरे स्थान पर रिपोर्टर बैठा है। A के दाएं पांचवे स्थान पर F बैठा है। B के बाएं दूसरे स्थान पर E बैठा है। D के बाएं दूसरे स्थान पर इंजीनियर बैठा है। इंजीनियर एवं चित्राकार के बीच तीन व्यक्ति बैठे हैं। इंजीनियर के ठीक बाएं डॉक्टर बैठा है। शिक्षक के ठीक दाएं वकील बैठा है।

1. रिपोर्टर के बायीं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

2. निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा पंक्तिि के छोरों पर बैठा है?

(1)A तथा अभिनेता
(2) इंजीनियर तथा C
(3) डॉक्टर तथा F
(4) F तथा वकील
(5) शिक्षक तथा डॉक्टर

3. निम्नलिखित में से कौन पंक्तिि के ठीक मध्य में बैठा है?

(1) डॉक्टर
(2) F
(3) वकील
(4) B
(5) शिक्षक

4. निम्नलिखित में से कौन शिक्षक के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है?

(1) चित्राकार
(2) B
(3) A
(4) अभिनेता
(5) वकील

5. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म चित्राकार के निकटतम पड़ोसियों को दर्शाता है?

(1) अभिनेता तथा शिक्षक
(2) B तथा वकील
(3) B तथा इंजीनियर
(4) रिपोर्टर तथा C
(5) डॉक्टर तथा वकील

निर्देश (6-7) : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक  अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

बिंदु A, बिंदु B के उत्तर में 11 मीटर की दूरी पर है। बिंदु C,  बिंदु B, के पूर्व में 11 मीटर की दूरी पर है। बिंदु D, बिंदु C, के उत्तर में 5 मीटर की दूरी पर है। बिंद E, बिंदु D, के पश्चिम में 7 मीटर की दूरी पर है। बिंद F, बिंदु E  के उत्तर में 9 मीटर की दूरी पर है। बिंदु G, बिंदु F के पश्चिम में 4 मीटर की दूरी पर है।

6. बिंदु F के सापेक्षक बिंदु D किस दिशा में है?

(1) उत्तर-पूर्व
(2) दDषिण-पूर्व
(3) दDषिण
(4) उत्तर-पश्चिम
(5) पूर्व

7. निम्नलिखित में से कौन-सी तीन बिंदुएं एक सीधी रेखा में हैं?

(1) A, E तथा D
(2) F,E तथा C
(3) G,F तथा B
(4) G,A तथा B
(5) इनमें से कोई नहीं

आईबीपीएस लिपिकीय संवर्ग (Clerk) परीक्षा अध्ययन सामग्री

Online Crash Course for IBPS Clerk Exam

निर्देश (8-10) : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक  अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

छह व्यक्ति K, L, M, N, O  तथा P- में से प्रत्येक एक छह मंजिली इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत के भूतल को क्रमांक 1, भूतल के ऊपर वाले तल को क्रमांक 2 तथा इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल को क्रमांक 6 दिया गया है।

L एक सम क्रमांक वाले तल पर रहता है। L, K  के ठीक नीचे वाले तथा M के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। P, N  के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। P एक सम क्रमांक वाले तल पर रहता है। O तल संख्या 4 पर नहीं रहता है।

8. निम्नलिखित में से कौन K एवं P के ठीक बीच वाले तल पर रहता है?

(1) O तथा L
(2) L तथा N
(3) L तथा M
(4) M तथा N
(5) M तथा O

9. O किस क्रमांक वाले तल पर रहता है।

(1) छठा
(2) दूसरा
(3) तीसरा
(4) पांचवां
(5) निर्धारित नहीं किया जा सकता

10. निम्नलिखित में से कौन तल संख्या 5 पर रहता है?

(1) O
(2) M
(3) N
(4) K
(5) निर्धारित नहीं किया जा सकता

निर्देश (11-15) : नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथनों को पढ़िए और-

उत्तर (1) दीजिए यदि केवल कथन I में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि केवल कथन II में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर (2) दीजिए यदि केवल कथन II में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि केवल कथन I में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर (3) दीजिए यदि या तो केवल कथन I या केवल कथन II में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

उत्तर (4) दीजिए यदि कथन I और कथन II दोनों का डाटा मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर (5) दीजिए यदि कथन I और कथन II दोनों का डाटा मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

11. क्या D माता है S की?

I. L, D का पति है। L के केवल तीन बच्चे हैं।
II. N भाई है S तथा P का। P,L की पुत्री है।

12. कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?

I. कक्षा में 20 से अधिक परंतु 27 से कम विद्यार्थी हैं।
II. कक्षा में 24 से अधिक परंतु 31 से कम विद्यार्थी हैं। जब कक्षा के विद्यार्थियों को समूह में विभाजित किया जाता है तब प्रत्येक समूह में पांच विद्यार्थी होते हैं।

13. J, K, L, M  तथा N में प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है, उनमें से दूसरा सबसे लंबा कौन है?

I. N लंबा है M तथा K से। K छोटा है M से।
II .L लंबा है N से। J सबसे लंबा नहीं है।

14. पांच व्यक्ति- A, B, C, D तथा E. एक वृत्त के गिर्द केन्द्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। D के ठीक बाएं कौन बैठा है?

I. A के बाएं दूसरे स्थान पर C बैठा है। B तथा D एक-दूसरे के अगल-बगल बैठे हैं।
II. B के ठीक बाएं D बैठा है। D तथा B का निकटतम पड़ोसी E नहीं है।

15. एक विशेष कोड में 'Cost' किस प्रकार लिखा जाएगा?

I. उस कोड में 'tell me the cost'  को '@0#9' तथा 'Cost was very high' को '&6#1' लिखा जाता है।
II. उस कोड में 'some cost was discount'  को '187#'तथा 'some people like discount' का '875%'  लिखा जाता है।

निर्देश (16-20) : इन प्रश्नों में कथन में विभिन्न तत्वों के बीच संबंध दर्शाया गया है। इन कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए है।

उत्तर (1) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष  I अनुसरण करता है।
उत्तर (2) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
उत्तर (3) दीजिए यदि या तो निष्कर्ष  I या II अनुसरण करता है।
उत्तर (4) दीजिए यदि न तो निष्कर्ष I  न ही II अनुसरण करता है।
उत्तर (5) दीजिए यदि दोनों निष्कर्ष I  और II अनुसरण करते हैं।


निर्देश (21-25) : नीचे प्रत्येक प्रश्न/प्रश्न समूह में दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष  I  और II दिए गए हैं। आपको दिए गए दोनों कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न हों। दोनों निष्कर्षों को पढ़िए, फिर तय कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों को तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है, चाहे सर्वज्ञात तथ्य कुछ भी हों।

उत्तर (1) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष  I  अनुसरण करता है।
उत्तर (2) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
उत्तर (3) दीजिए यदि या तो निष्कर्ष  I  या II अनुसरण करता है।
उत्तर (4) दीजिए यदि न तो निष्कर्ष  I  न ही II अनुसरण करता है।
उत्तर (5) दीजिए यदि दोनों निष्कर्ष  I  और II अनुसरण करते हैं।

21. कथन :

सभी वर्ण संख्याएं हैं।
कुछ वर्ण अंक हैं।

निष्कर्ष :

I. कम से कम कुछ अंक संख्याएं हैं।
II. कोई अंक संख्या नहीं हैं।

22. कथन :

कुछ वर्ग वृत्त हैं।
कुछ वृत्त आयत हैं।

निष्कर्ष :

I. कम से कम कुछ आयत वर्ग हैं।
II. कोई आयत वर्ग नहीं हैं।

23. कथन :

कोई कार्यालय महल नहीं हैं।
सभी कॉलेज महल हैं।

निष्कर्ष :

I. सभी महल कॉलेज हैं।
II. कोई कॉलेज कार्यालय नहीं हैं।

24. कथन :

सभी पर्वत नदियां हैं।
सभी नदियां झीलें हैं।

निष्कर्ष :

I. सभी पर्वत झीलें हैं।
II. कम से कम कुछ झीलें नदियां हैं।

25. कथन :

कुछ जीत हार हैं।
सभी ट्रॉफियां हार हैं।

निष्कर्ष :

I. सभी ट्रॉफियां जीत हैं।
II. सभी हार ट्रॉफियां हैं।

निर्देश (26-30) : दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

एक निश्चित कूट भाषा में 'very large risk associated'  को 'nu ta ro gi'  लिखा जाता है।
'risk is very low' को 'gi se nu mi'  लिखा जाता है।
'is that also associated' को 'ta mi po fu'  लिखा जाता है।
'inherent risk also damaging  को 'fu nu di yu' लिखा जाता है।

26. शब्द  'damaging' के लिए क्या कोड है?

1) di
(2) yu
(3) nu
(4) या तो di  या yu
(5) इनमें से कोई नहीं

27. निम्नलिखित में से कौन 'risk is very large'  को निरूपित करता है?

(1) gi mi nu ro
(2) nu gi ta se
(3) nu ro se yu
(4) ro gi di nu
(5) इनमें से कोई नहीं

28. शब्द 'associated'  के लिए क्या कोड है?

(1) nu
(2) p
(3) ta
(4) fu
(5) gi

29. 'inherent large risk' के लिए क्या कोड है?

(1) yu ro nu
(2) di ro nu
(3) yu fu ro
(4) di ta se
(5) निर्धारित नहीं किया जा सकता

30. निम्नलिखित में से कौन-सा 'Low risk associated industry'  का कोड हो सकता है?

(1) ta nu gi ro
(2) ta hi nu se
(3) mi ta se fu
(4) di gi ta po
(5) po gi se di

निर्देश (31-35) : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

C E B A C D B C D A C E D E D C A B A D A C E D U B A N B D

31. उपरोक्त व्यवस्था में ऐसे कितने D हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है तथा ठीक बाद में एक स्वर भी है?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

32. उपरोक्त व्यवस्था में कितनें D हैं?

(1) चार
(2) तीन
(3) पांच
(4) सात
(5) छह

33. उपरोक्त व्यवस्था में से यदि सभी B को निकाल दिया जाए तो बाएं छोर से ग्यारहवां क्या होगा?

(1) D
(2) C
(3) E
(4) A
(5) इनमें से कोई नहीं

34. उपरोक्त व्यवस्था में ऐसे कितने A हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले ठ है तथा ठीक बाद एक व्यंजन है?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

35. उपरोक्त व्यवस्था में दायीं ओर से बाइसवें के दाएं नौवां निम्नलिखित में से कौन है?

(1) A
(2) C
(3) B
(4) D
(5) E

निर्देश (36-40) : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

आठ व्यक्ति- S, T, U, V, W, X, Y तथा Z- एक वृत्त के गिर्द बैठे हैं, पर जरूरी नहीं है कि इसी क्रम में। उनमें से दो S तथा T का मुंह केंद्र की ओर है जबकि अन्य सभी का मुंह केंद्र से विपरीत दिशा में है। Y, W के बाएं को दूसरे स्थान पर बैठा है। S तथा Z के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। T, S  के ठीक दाएं बैठा है। T, Y  के बगल में नही बैठा है। V, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। X के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुंह केंद्र से विपरीत दिशा में है।

36. S के संबंध में X का स्थान कौन-सा हैं?

(1) दाएं तीसरा
(2) बाएं चौथा
(3) बाएं तीसरा
(4) दाएं चौथा
(5) दाएं दूसरा

37. Z के बायीं बगल में कौन बैठा है?

(1) T
(2) W
(3) S
(4) X
(5) V

38. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा W के निकटतम पड़ोसियों को निरूपित करता है

(1) V तथा X
(2) V तथा Z
(3) X तथा Y
(4) Z तथा Z
(5) S तथा U

39. W के संबंध में U का स्थान कौन-सा है?

(1) बाएं दूसरा
(2) दाएं पांचवां
(3) बाएं छठा
(4) दाएं तीसरा
(5) बाएं पांचवां

40. U तथा V के बीच कितने व्यक्ति बैठे है?

(1) दो
(2) चार
(3) एक
(4) तीन

Answer Key:

1. (5) 2.(1) 3. (3) 4. (2) 5. (4) 6. (2) 7. (4) 8. (3) 9. (1) 10. (4)
11. (5) 12. (5) 13. (4) 14. (5) 15. (1) 16. (4) 17. (4) 18. (5) 19. (5) 20. (3)
21. (1) 22. (3) 23. (2) 24. (5) 25. (4) 26. (4) 27. (1) 28. (3) 29. (5) 30. (2)
31. (2) 32. (5) 33. (1) 34. (4) 35. (3) 36. (3) 37. (5) 38. (1) 39. (2) 40. (4)

आईबीपीएस लिपिकीय संवर्ग (Clerk) परीक्षा अध्ययन सामग्री

Online Crash Course for IBPS Clerk Exam

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लि यहां क्लिक करें