(Paper पेपर) आईबीपीएस IBPS लिपिकीय संवर्ग Clerk परीक्षा पेपर Exam Paper - तर्क शक्ति (Reasoning) "held on: 27-11-2011" (North Zone 2nd Sitting)

(Paper पेपर) आईबीपीएस IBPS लिपिकीय संवर्ग Clerk परीक्षा पेपर Exam Paper -  तर्क शक्ति (Reasoning) "held on:  27-11-2011" (North Zone 2nd Sitting)

1. संख्या ‘5279143’ के कितने अंक संख्या के आंरभ से उतनी ही दूर होंगे जितने संख्या के भीतर उन्हें बाएं से दाएं आरोही क्रम से लगाने पर होंगे?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

2. प्रत्येक अक्षर का केवल एक बार प्रयोग करते हुए यदि शब्द COURTESY के दूसरे, चौथे, पांचवें और सातवें अक्षर से अंग्रेजी का केवल एक अर्थपूर्ण शब्द बनाना संभव हो तो उस शब्द का तीसरा अक्षर कौन-सा होगा? यदि ऐसा कोई शब्द न बनता हो तो उत्तर 'N'  दीजिए और यदि ऐसे एक से अधिक शब्द बनाए जा सकते हों तो उत्तर 'M'  दीजिए।

(1) R
(2) O
(3) S
(4) N
(5) M

3. एक खास कोड में 'BEAMING'और 'CLEAR' को 'MDESB' लिखा जाता है। उसी कोड में 'TRAIL' कैसे लिखा जाएगा?

(1) USAMJ
(2) USAJM
(3) SUAMJ
(4) SUAJM
(5) इनमें से कोई नहीं

4. एक खास कोड में  'TWICE' को '34$5d' और 'WEARS' को '4d29%' लिखा जाता है। उस कोड में 'SEAT' कैसे लिखा जाता हैं?

(1) %2d3
(2) %d23
(3) %d43
(4) %$23
(5) इनमें से कोई नहीं

5. संख्या ‘5391246’ में आगे और पीछे दोनों दिशाओं में अंकों के ऐसे कितने जोड़े हैं जिनमें से प्रत्येक के बीच संख्या में उतने ही अंक हैं जितने कि संख्या के भीतर अंकों को आरोही क्रम में लगाने के बाद उनके बीच होंगे?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

निर्देश (6 - 10) : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

K, L, C, E, H, T और P कें० की ओर मुंह करके एक गोल मेज के गिर्द बैठे हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में। T, H के दाएं को तीसरा है। L, P के के बाएं चौथा है। P, H की दाईं बगल में है। C, E  के दाएं को चौथा है। E, T के बगल में नही बैठा है।

6.L के बाएं को दूसरा कौन है?`

(1) T
(2) H
(3) C
(4) K
(5) डाटा अपर्याप्त

7. P के संबंध में K का स्थान कौन सा है?

(1) दाएं को चौथा
(2) बाएं को तीसरा
(3) दाएं को पांचवां
(4) दाएं को तीसरा
(5) इनमें से कोई नहीं

8. P के दाएं को चौथा कौन है?

(1) T
(2) L
(3) K
(4) C
(5) इनमें से कोई नहीं

आईबीपीएस लिपिकीय संवर्ग (Clerk) परीक्षा अध्ययन सामग्री

Online Crash Course for IBPS Clerk Exam

9. H के दाएं को दूसरा कौन है?

(1) L
(2) C
(3) T
(4) E
(5) None of these

10. E की दाईं बगल में कौन बैठा है?

(1) K
(2) H
(3) L
(4) डाटा अपर्याप्त
(5) इनमें से कोई नहीं

निर्देश (11 - 15) : अंकों, अक्षरों व प्रतीकों की निम्नलिखित व्यवस्था को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

B @ K I 9 D © 5 2 T $ M 4 E J # U R 1
A d K 5 W 6 % F Q 7 H P 8 Z

11. उपरोक्त व्यवस्था में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के एकदम पहले एक अक्षर है लेकिन एकदम बाद में एक अक्षर नहीं है?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

12. उपरोक्त व्यवस्था के दाएं छोर से बीसवें तत्व के दाएं को नौंवा निम्नलिखित में से कौन है?

(1) 9
(2) 7
(3) $
(4) 5
(5) इनमें से कोई नहीं

13. उपरोक्त व्यवस्था में तत्वों की निम्नलिखित श्रृंखला के आधार पर प्रश्नचिन्ह (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा आना चाहिए?

K9D 2$M JUR ?

14. उपरोक्त व्यवस्था में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के एकदम पहले एक अंक और एकदम बाद में एक प्रतीक है?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

15. उपरोक्त व्यवस्था में ऐसे कितने अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के एकदम बाद में एक प्रतीक है लेकिन एकदम पहले एक व्यंजन नहीं है?

(1) कोई नहीं
(2) एक
(3) दो
(4) तीन
(5) तीन से अधिक

अब निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए पता लगाइए कि उनके नीचे दिए गए दो निष्कर्षों प् और प्प् में से कौन सा (से) निश्चित रूप से सही हैं?

उत्तर (1) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है।
उत्तर (2) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष II  सत्य है।
उत्तर (3) दीजिए यदि या तो निष्कर्ष I या सत्य II है।
उत्तर (4) दीजिए यदि न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है।
उत्तर (5) दीजिए यदि दोनों निष्कर्ष I और II सत्य हैं।

16. कथन

H * K, K d N, N$W

निष्कर्ष

निष्कर्ष

I. W$B
II. A*W

20. कथन

B%T, T©M, M*D

निष्कर्ष

I. D©B
II. M*B

निर्देश (21 - 25) : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

A, B, C, D, F, G और  H  सात फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिनमें से प्रत्येक एक अलग टीम के लिए खेलता है यथा ग्रीन, रेड एवं ब्लू। इनमें से प्रत्येक टीम में कम से कम दो खिलाड़ी हैं। इनमें से हरेक को एक फल पसंद है यथा सेब, अमरूद, केला, संतरा, आम, पपीता, और तरबूज पर जरूरी नहीं कि इसी क्रम में।

B, F के साथ टीम ब्लू में खेलता है और उसे आम पसंद है। टीम रेड या टीम ग्रीन के लिए खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी को न तो अमरूद पसंद है न ही केला। क् केवल उसके साथ खेलता है जिसे तरबूज पसंद है। D को पपीता पसंद है और वह टीम रेड में नहीं खेलता है। H  को तरबूज पसंद है और वह टीम ग्रीन में खेलता है। । को सेब पसंद है और वह टीम रेड में खेलता है। C को अमरूद पसंद नहीं है।

21. निम्नलिखित में से कौन से खिलाड़ी टीम रेड के लिए खेलते हैं?

(1) GA
(2) DH
(3) GC (4) GF
(5) इनमें से कोई नहीं

22. इनमें से तीन किस टीम में खेलते हैं?

(1) Blue
(2) Red
(3) Blue or Red
(4) Data inadequate
(5) इनमें से कोई नहीं

23. निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सही नहीं है?

(1) ब्लू - B - सेब
(2) रेड - A - अमरूद
(3) ग्रीन - D - सेब
(4) ब्लू - C - संतरा
(5) सभी गलत है।

24. अमरूद किसे पसंद है?

(1) B
(2) F
(3) D
(4) डाटा अपर्याप्त
(5) इनमें से कोई नहीं

25. D को कौन सा फल पसंद है?

(1) Banana
(2) Guava
(3) Orange
(4) Papaya
(5) इनमें से कोई नहीं

निर्देश (26 - 30) : नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे दो कथनI  और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथनों को पढ़िए और

उत्तर (1) दीजिए यदि केवल कथन I में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि केवल कथन II में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर (2) दीजिए यदि केवल कथन  II  में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि केवल कथन I में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर (3) दीजिए यदि या तो केवल कथन I या केवल कथन  II  में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

उत्तर (4) दीजिए यदि कथन I और  II  दोनों का डाटा मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर (5) दीजिए यदि कथन I और II दोनों का डाटा मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

26. अंजन के पिता का नवंबर की किस तारीख को निश्चित रूप से जन्मदिन है?

I. अंजन को ठीक से याद है कि उसके पिता का जन्मदिन बाईस नवंबर से पहले लेकिन चौदह नवंबर के बाद है।
II. अंजन के भाई को ठीक से याद है कि उनके पिता का जन्मदिन उन्नीस नवंबर के बाद लेकिन अट्ठाइस नवंबर से पहले है।

27. T का W से क्या संबंध है?

I. T की इकलौती बहन का विवाह M से हुआ है।
II. W की माता M की इकलौती पुत्रा है।

28. कोड भाषा में 'home'  कैसे लिखा जाता है?

I. उस कोड भाषा में 'home for all' को ‘9 2 1’ लिखा जाता है।
II. उस कोड भाषा में 'you go home'  को ‘7 3 2’ लिखा जाता है।

29. A, B, C, D और E में से प्रत्येक का वजन अलग-अलग है। इनमें से सबसे अधिक वजन किसका है?

I. C का वजन केवल A से अधिक है।
II. D का वजन E व B से कम है।

30. नगर B से नगर M किस दिशा को है?

I. नगर B नगर D के पश्चिम को है।
II. नगर K नगर B के दक्षिण् को है। नगर K नगर M के पश्चिम को है।

निर्देश (31 - 35) : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

एक संस्था में प्रंबधक-वित्त के चयन की शर्तें नीचे दी गई है :

(i) कम से कम 50%अंकों के साथ किसी भी अनुशासन में ग्रैजुएट हो।
(ii)  ने कम से कम 65% अंक लेकर वित्त में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री या डिप्लोमा किया हो।
(iii) को शिक्षा प्राप्ति के बाद किसी संस्था के वित्त विभाग में कम से कम 4 वर्ष का कार्यानुभव हो।
(iv) यथा 01.12.2011 को कम से कम 26 वर्ष और 36 वर्ष से अधिक आयु का न हो।

यदि कोई उम्मीदवार सभी शर्तें पूरी करता हो सिवाय -

(क) उपरोक्त (ii) के, लेकिन उसे वित्त में विशेषज्ञता सहित प्रबंधन के पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री/डिप्लोमा में कम से कम 60% और ग्रैजुएशन में कम से कम 70% अंक मिले हो तो उसका मामला  DGM-  वित्त को भेजा जाएगा।

(ख) उपरोक्त (iii) के, लेकिन उसे शिक्षा प्राप्ति के बाद सहायक वित्त प्रबंधक के रूप में कम से कम दो वर्ष का कार्यानुभव है तो उसका मामला GM- वित्त को भेजा जाएगा।

नीचे प्रत्येक प्रश्न में एक उम्मीदवार का ब्योरा दिया गया है। प्रत्येक प्रश्न में उपलब्ध कराई गई जानकारी और ऊपर दी गई शर्तों के आधार पर आपको निम्नलिखित में से एक कार्रवाई करनी है और उस कार्रवाई की संख्या को अपने उत्तर के रूप में दर्शाना है। प्रत्येक प्रश्न में दी गई सूचना के अलावा आपको और कोई अनुमान नहीं लगाना है। ये सभी मामले आपको यथा 01.12.2011 दिए गए हैं।
 

उत्तर (1) दीजिए यदि उम्मीदवार का चयन किया जाना है।
उत्तर (2) दीजिए यदि उपलब्ध कराया गया डाटा निर्णय लेने के लिए अपर्याप्त है।
उत्तर (3) दीजिए यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जाना है।
उत्तर (4) दीजिए यदि मामला DGM-  वित्त को भेजा जाना है।
उत्तर (5) दीजिए यदि मामला GM-  वित्त को भेजा जाना है।

अब प्रत्येक प्रश्न में दी गई जानकारी को पढ़िए और तदनुसार अपना उत्तर दर्शाइए।

31. रमण शर्मा का जन्म 19 मार्च, 1981 को हुआ था। वह पिछले छह वर्ष से एक संस्था के वित्त विभाग में कार्य कर रहा है। उसे B. Com. में 65% और वित्त विशेषज्ञता सहित प्रबंधन में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री में 75% अंक मिले हैं।

32. भुवन सेन का जन्म 7 नवंबर, 1982 को हुआ था। वह 66% अंक लेकर वित्त प्रबंध न में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री पूरी करने के बाद पिछले चार वर्ष से एक संस्था में सहायक वित्त-प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। उसे B.Sc.  में 52% अंक मिले थे।

33. गायत्रा देवी 62% अंक लेकर वित्त में विशेषज्ञता सहित प्रबंधन में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री पूरी करने के बाद पिछले सात वर्ष से एक संस्था के वित्त विभाग में कार्य कर रही है। उसे B.Sc  में 75% अंक मिले हैं। उसका जन्म 12 जनवरी, 1983 को हुआ था।

34. रंजना सिंह का जन्म 26 जुलाई, 1984 को हुआ था। वह 68% अंक लेकर वित्त में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा करने के बाद पिछले तीन वर्ष से एक संस्था में बतौर सहायक वित्त प्रबंधक का काम कर रही है। उसे B.A में 55% अंक मिले हैं।

35. अजय राय 60% अंकों के साथ वित्त की विशेषज्ञता सहित प्रबंधन में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री पूरी करने के बाद पिछले पांच वर्ष से एक संस्था के वित्त विभाग में कार्य कर रहा है। उसने B.Com. में 60% अंक लिए हैं। उसका जन्म 4 नवंबर, 1985 को हुआ था।

निर्देश (36 - 40) : नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको दिए गए दोनों कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कार्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिया गया कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है, भले ही सर्वज्ञात तथ्य कुछ भी हों।

उत्तर (1) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
उत्तर (2) दीजिए यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
उत्तर (3) दीजिए यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करती है।
उत्तर (4) दीजिए यदि न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
उत्तर (5) दीजिए यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते है।

36. कथन

सभी ग्राफिक डिजाइन हैं।
सभी पैटर्न डिजाइन है।

निष्कर्ष

I. कम से कम डिजाइन ग्राफिक हैं।
II. कोई पैटर्न ग्राफिक नहीं है।

37. कथन

सभी पत्ते जड़े हैं।
कुछ पत्ते शाखाएं हैं।

निष्कर्ष

I. कुछ शाखाएं पत्ते नहीं हैं।
II. कम से कम कुछ जड़ें शाखाएं हैं।

38. कथन

सभी खिलौने उपहार हैं।
कोई खिलौना पुरस्कार नहीं है।

निष्कर्ष

I. कम से कम कुछ पुरस्कार उपहार हैं।
II. सभी उपहार खिलौने हैं।

39. कथन

कुछ राजा सम्राट हैं।
कोई शासक राजा नहीं है।

निष्कर्ष

I. कोई शासक सम्राट नहीं है।
II. कम से कम कुछ शासक सम्राट हैं।

40. कथन

कोई इच्छा मांग नहीं है।
सभी इच्छाएं दावे हैं।

निष्कर्ष

I. कोई मांग दावा नहीं है।
II. सभी दावे इच्छाएं है।

निर्देश (41 - 50) : निम्नलिखित हर प्रश्न में यदि क्रम जारी रहा तो दाहिनी ओर दी गई पांच उत्तर आकृतियों में से कौन सी उत्तर आकृति बायीं ओर की प्रश्न-आकृतियों के तत्काल बाद आनी चाहिए?

: Answers Key :

1. (2) 2. (5) 3. (3) 4. (2) 5. (5) 6. (3) 7. (3) 8. (5) 9. (2) 10. (1)
11. (2) 12. (4) 13. (5) 14. (3) 15. (1) 16. (1) 17. (4) 18. (3) 19. (5) 20. (2)
21. (1) 22. (1) 23. (5) 24. (2) 25. (3) 26. (4) 27. (5) 28. (5) 29. (4) 30. (3)
31. (1) 32. (1) 33. (4) 34. (5) 35. (3) 36. (1) 37. (2) 38. (4) 39. (3) 40. (4)
41. (5) 42. (4) 43. (1) 44. (4) 45. (1) 46. (2) 47. (1) 48. (1) 49. (2) 50. (2)

आईबीपीएस लिपिकीय संवर्ग (Clerk) परीक्षा अध्ययन सामग्री

Online Crash Course for IBPS Clerk Exam

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें